HIV नियंत्रण में सरायकेला-खरसावां की बड़ी उपलब्धि, 95-95-95 के तीनों लक्ष्य हासिल

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

सरायकेला, 07 अक्टूबर : HIV की रोकथाम, जांच और उपचार के क्षेत्र में सरायकेला खरसावां जिले ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिला प्रशासन के अनुसार जिले ने HIV से संबंधित 95-95-95 के तीनों लक्ष्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिया है। प्रशासन ने इसे जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्यकर्मियों, कार्यक्रम टीमों और सामुदायिक भागीदारों के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया है।

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि तीनों लक्ष्यों की प्राप्ति जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इसे बनाए रखना और HIV से संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार बेहतर करना प्रशासन की प्राथमिकता रहेगी।

पहले 95 के लक्ष्य के तहत समुदाय स्तर तक HIV जांच की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया गया। इसके लिए Targeted Intervention, Outreach Activities, Community-Based Surveillance और Testing Camps के माध्यम से लोगों की जांच और जरूरतमंद व्यक्तियों की पहचान की गई।

दूसरे 95 के तहत HIV से संक्रमित पाए गए लोगों को समय पर उपचार से जोड़ने और उपचार जारी रखने पर विशेष ध्यान दिया गया। मेडिकल ऑफिसर, काउंसलर और स्वास्थ्य टीम द्वारा नियमित फॉलोअप एवं काउंसलिंग के जरिए मरीजों को ART यानी एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी नियमित रूप से लेने के लिए प्रेरित किया गया।

वहीं तीसरे 95 के लक्ष्य के लिए समयबद्ध Viral Load Testing और नियमित Monitoring पर जोर दिया गया। Treatment Adherence के लिए लगातार काउंसलिंग एवं फॉलोअप की व्यवस्था से Viral Suppression हासिल करने में मदद मिली।

उपायुक्त ने कहा कि बेहतर समन्वय और निरंतर निगरानी के साथ पूरी टीम के प्रयास से यह उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्यकर्मियों, कार्यक्रम टीमों और Community Partners को बधाई देते हुए HIV की रोकथाम, जांच, उपचार एवं देखभाल की सेवाओं को आगे भी मजबूत करने की बात कही।

Share This Article