चांडिल : कांदरबेड़ा चौक पर बालू लदा आईसर वाहन जब्त, खनन विभाग की देर रात कार्रवाई

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

चांडिल, 09 अक्टूबर : सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा चौक से बालू लदे एक आईसर वाहन को जब्त किया है। यह कार्रवाई गुरुवार देर रात उपायुक्त के निर्देश पर की गई। जब्त वाहन को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपायुक्त के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में खान निरीक्षक ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान बालू लदे एक आईसर वाहन को जब्त किया गया। हालांकि, वाहन में लदे बालू की मात्रा और परिवहन से संबंधित दस्तावेजों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में नहीं दी गई है।

जिला प्रशासन ने जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी गतिविधियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Share This Article