राजनगर के सोसो विद्यालय में आयुष आरोग्य विद्या स्वास्थ्य शिविर, 52 छात्र-छात्राओं की हुई जांच

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

राजनगर के सोसो विद्यालय में आयुष आरोग्य विद्या स्वास्थ्य शिविर, 52 छात्र-छात्राओं की हुई जांच

सरायकेला, 09 अक्टूबर : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सोसो में शुक्रवार को आयुष आरोग्य विद्या स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष), ईचा की ओर से आयोजित इस शिविर में 52 छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की गई और आवश्यकतानुसार दवाओं का वितरण किया गया।

शिविर में आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. शैलेश कुमार ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। वहीं, योग प्रशिक्षक अबूझ महतो और अंजली मांझी ने छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया। इस दौरान बच्चों को योग के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली में इसकी उपयोगिता की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। शिविर के सफल आयोजन में दो सहियाओं ने सहयोग प्रदान किया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें योग और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना रहा।

Share This Article