अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3000 किलो जावा महुआ नष्ट, 105 लीटर शराब बरामद

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3000 किलो जावा महुआ नष्ट, 105 लीटर शराब बरामद

जमशेदपुर, 03 सितंबर : पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने एमजीएम थाना क्षेत्र के कालाझोर गांव में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब निर्माण सामग्री नष्ट की और चुलाई शराब बरामद की।

छापेमारी के दौरान टीम ने मौके पर अवैध शराब बनाने के लिए संचित करीब 3,000 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट कर दिया। वहीं, 105 लीटर अवैध चुलाई शराब भी बरामद की गई। कार्रवाई के बाद अवैध शराब निर्माण से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।

उत्पाद विभाग के अनुसार, मामले में गुनोधर महतो समेत अन्य संदिग्ध आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत फरार अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Share This Article