बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस पर बच्चों के बीच स्कूल बैग व शैक्षणिक किट का वितरण
कुकड़ू, 03 सितंबर : बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस के अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पारगामा आंगनबाड़ी केंद्र में CSR पहल के तहत नन्हें बच्चों के बीच स्कूल बैग एवं शैक्षणिक किट का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में अग्रणी बैंक प्रबंधक वरुण चौधरी की उपस्थिति में बच्चों को शिक्षा से जुड़ी आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। शैक्षणिक सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
इस पहल का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराना और उनकी शैक्षणिक गतिविधियों के प्रति रुचि एवं उत्साह को बढ़ावा देना है। बैंक की ओर से बताया गया कि सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत शिक्षा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में इस तरह की पहल आगे भी जारी रखने का प्रयास किया जाएगा।
स्थानीय स्तर पर बैंक की इस पहल को बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



