सरायकेला बाजार में दुकानों में हुई चोरी का खुलासा, साजिद खान उर्फ मुन्ना गिरफ्तार

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

चोरी के सिगरेट, कॉस्मेटिक सामान, नकदी और औजार बरामद, आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

सरायकेला, 01 सितंबर : सरायकेला पुलिस ने सरायकेला बाजार में विभिन्न दुकानों में हुई चोरी की घटनाओं का उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सरायकेला थाना में 30 अगस्त को दर्द एफआईआर के अनुसंधान के क्रम में कार्रवाई करते हुए साजिद खान उर्फ मुन्ना खान को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के घर की तलाशी के दौरान विभिन्न दुकानों से चोरी किए गए सिगरेट, कॉस्मेटिक एवं अन्य सामग्री के अलावा नकद राशि बरामद की गई। बरामद सामान में Wills Flake के 45 पैकेट, Gold Flake Premium के 28 पैकेट, Gold Flake Indie Mint के 74 पैकेट तथा Marlboro Filter Black के 10 पैकेट शामिल हैं।

इसके अलावा Dabur सरसों आंवला 30 एमएल के छह पीस और Nihar Natural Oil का एक पीस भी बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से 500 रुपये के नोटों में 16 हजार रुपये, 50 रुपये के नोटों में 2,600 रुपये तथा विभिन्न मूल्य के सिक्कों के रूप में 736 रुपये बरामद किए हैं। साथ ही चांदी जैसे दिखने वाले आठ सिक्के, एक पावर प्लास और एक नोज प्लास भी बरामद किया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Share This Article