गोलीकांड के फरार आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

आदित्यपुर, 17 जुलाई : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना पुलिस ने गोलीकांड के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि जिले के गम्हरिया थाना के उदयपुर निवासी 24 वर्षीय सुमित महतो लंबे समय से फरार चल रहा था। शंभु महतो के ऊपर गोली चलाने के आरोप में थाना में दर्ज कांड के चलते वह फरार था।

आदित्यपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आदित्यपुर के सालडीह बस्ती से गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, इसी मामले में सुभाष प्रमाणिक और छोटू राम को भी पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है।

Share This Article