कुकडू में निकली महाप्रभु जगन्नाथ जी की रथ यात्रा, पूर्व जिप उपाध्यक्ष अशोक साव ने रथ खींचकर की सुख – समृद्धि की कामना
कुकड़ू, 16 जुलाई : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कुकड़ू में हर्षौल्लास के साथ महाप्रभु जगन्नाथ जी की रथयात्रा निकाली गई।
रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, इस दौरान जय जगन्नाथ के जयकारों से पूरा कुकड़ू क्षेत्र भक्तिमय माहौल में बदल गया।
मौके पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष अशोक कुमार साव उर्फ माझी साव सम्मिलित हुए और प्रभु जगन्नाथ जी के रथ को खींचा। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र वासियों के लिए सुख, समृद्धि और उन्नति की कामना की।
मांझी साव ने कहा कि प्रतिवर्ष कुकड़ू में महाप्रभु जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकाली जाती है, क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु इस अवसर पर उपस्थित होते हैं। उन्होंने कहा कि यह सनातन संस्कृति की प्राचीन परंपरा है, जिसका निर्वहन श्रद्धा और उत्साह से किया जाता है।