जमशेदपुर में फिर चली गोली, मानगो में गोली लगने से युवक घायल
जमशेदपुर, 08 जुलाई : मानगो थाना क्षेत्र में आज शाम हुई गोली चालन की घटना से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने राहुल नाम के युवक पर गोली मारी गई है, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने गोली मारने के बाद ईंट से भी राहुल पर हमला किया।
स्थानीय लोगों ने लहूलुहान हालत में राहुल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मानगो पुलिस के साथ साथ वरीय पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
अस्पताल में पहुंचे राहुल के दोस्तों ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। राहुल की प्रेमिका के साथ वह बात कर रहा था तभी 30 – 35 की संख्या में हमलावरों ने घेरकर बुरी तरह से पिटाई की।