पुलिस अधीक्षक ने किया राजनगर थाना का औचक निरीक्षण, रौला-खैरबनी भीषण दुर्घटना स्थल का जायजा लिया
राजनगर, 08 जुलाई : सरायकेला खरसावां के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी ने बुधवार को राजनगर थाना का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने राजनगर थाना क्षेत्र के चाईबासा मार्ग पर रौला – खैरबनी में हुए भीषण सड़क दुर्घटना स्थल का भी जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने राजनगर थाना की कार्यप्रणाली, विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की समीक्षा की। वहीं पुलिस पदाधिकारियों को अपराध नियंत्रण तथा ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने सोमवार रात को हुए सड़क दुर्घटना के घटनास्थल का निरीक्षण कर सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना रोकथाम के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया।
सोमवार रात को जिस स्थान पर भीषण सड़क दुर्घटना हुई थी, उस दुर्घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस अधीक्षक ने मानवीय संवेदना का संदेश दिया है, इसकी स्थानीय लोगों की सराहना की है। पुलिस अधीक्षक का मानना है कि ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने तथा ट्रैफिक व्यवस्था को पुख्ता कर सड़क दुर्घटनाओं में काफी हद तक रोक लगाया जा सकता है लेकिन इसके लिए वाहन चालकों और राहगीरों को भी जागरूक होना पड़ेगा।