डीडी बार के मालिक एवं भाजपा नेता को पुलिस लेकर पहुंची जमशेदपुर, MGM में मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में होगी पेशी
जमशेदपुर, 08 जुलाई : बिष्टुपुर के चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड के आरोप में डबल डाउन (DD) बार के संचालक एवं भाजपा नेता नीरज सिंह को पुलिस जमशेदपुर लेकर पहुंच गई हैं। नीरज सिंह को राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर क्षेत्र से जमशेदपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जमशेदपुर पहुंचते ही फिर एक बार हिमांशु सिंह हत्याकांड की चर्चाएं तेज हो गई हैं। नीरज सिंह को अब MGM, डिमना में मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा है, जहां मेडिकल जांच के बाद नीरज सिंह को जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में पेश किया जाएगा। अब देखने वाली बात होगी कि न्यायालय उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश देती हैं या उन्हें जमानत दिया जाएगा। इस बात पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।
बता दें कि गत 27 जून को बिष्टुपुर स्थित दद बार के बाहर कथित तौर पर पुलिस की मौजूदगी में हिमांशु सिंह और प्रत्यूष आनंद को अपराधियों ने जानलेवा हमला किया था। हमले के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आदित्यपुर के हिमांशु सिंह की मौत हो गई, जबकि प्रत्यूष को बेहतर इलाज के लिए कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
इस घटना के बाद कोल्हान सहित पूरे झारखंड के राजनीतिक पारा चढ़ गया है। भाजपा लगातार अपराधियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही हैं। इसी कड़ी में अब भाजपा नेता नीरज सिंह स्वयं फंसते नजर आ रहे हैं।