दुर्गा पूजा को लेकर तिरुलडीह थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर जोर

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

कुकड़ू, 07 अक्टूबर : शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा को लेकर सरायकेला-खरसावां जिले के तिरुलडीह थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी बिपुल कुमार ओझा ने की। इसमें पूजा समितियों के सदस्यों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

बैठक में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई। थाना प्रभारी बिपुल कुमार ओझा ने पूजा समितियों को प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। साथ ही पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, आयोजन की तैयारियों और अन्य जरूरी इंतजामों के संबंध में समितियों से जानकारी ली।

थाना प्रभारी ने पूजा समितियों एवं स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न होने दें। उन्होंने कहा कि प्रशासन शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर पूरी तरह सतर्क है और पूजा समितियों से भी सहयोग की अपेक्षा है।

बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार साव, तिरुलडीह मुखिया सुधीर सिंह, लेटमदा मुखिया इंद्रजीत सिंह, पूर्व मुखिया गोरा चांद सिंह, विजय कोयरी, धरनी प्रामाणिक सहित अन्य मौजूद रहे।

Share This Article