चौका ओवरब्रिज पर बलेनो डिवाइडर से टकराई, भाजपा युवा नेता ने घायल को पहुंचाया अस्पताल* 

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

चांडिल,14 अक्टूबर :चौका थाना क्षेत्र के चौका ओवरब्रिज पर बुधवार सुबह लगभग 6:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रांची की ओर से जमशेदपुर आ रही एक बलेनो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक को हल्की चोटें आईं हैं।

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा युवा नेता आकाश महतो तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्परता से घायल चालक को क्षतिग्रस्त कार से सुरक्षित बाहर निकाला और चौका थाना पुलिस की मदद से बेहतर इलाज के लिए चांडिल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार घायल चालक की पहचान मोहम्मद जियाउद्दीन के रूप में हुई है, जो ओल्ड पुरुलिया रोड, आजाद बस्ती, मानगो, जमशेदपुर के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि वे रामगढ़ से अपने घर लौट रहे थे। वे रामगढ़ के बरकाकाना रेलवे में जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।

स्थानीय लोगों ने आकाश महतो के इस मानवीय कार्य की सराहना की है। लोगों का कहना है कि संकट की घड़ी में जरूरतमंद की मदद करना ही सच्ची मानव सेवा है।

Share This Article