E20 पेट्रोल के खिलाफ जमशेदपुर में कार्यक्रम, वाहन चालकों ने साझा की समस्याएं

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

E20 पेट्रोल के खिलाफ जमशेदपुर में कार्यक्रम, वाहन चालकों ने साझा की समस्याएं

जमशेदपुर, 24 अगस्त : E20 पेट्रोल से जुड़े जनहित के मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी, पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी की ओर से रविवार को जमशेदपुर के सीएच एरिया स्थित निर्मल भवन में Jharkhand Townhall Against E20 Petrol कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के अलावा वाहन चालक और जागरूक नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

टाउनहॉल के दौरान E20 पेट्रोल को लेकर लोगों ने अपने अनुभव, समस्याएं, सवाल और सुझाव साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि E20 पेट्रोल को लेकर आम वाहन चालकों के बीच कई तरह की चिंताएं हैं। उन्होंने सरकार से वाहन चालकों की समस्याओं और हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल के साथ जुड़कर लोगों ने E20 पेट्रोल से संबंधित अपनी चिंताएं साझा कीं। जमशेदपुर से बाहर रहने वाले कई लोगों ने ऑनलाइन माध्यम से भी कार्यक्रम में भाग लिया।

जिला कमेटी की ओर से कहा गया कि E20 पेट्रोल से जुड़े जनहित के मुद्दों को आगे भी मजबूती से उठाया जाएगा। साथ ही इस विषय पर जनजागरूकता अभियान जारी रखने का निर्णय लिया गया।

आम आदमी पार्टी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मीडिया प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, वाहन चालकों और आम नागरिकों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान E20 पेट्रोल से जुड़े सवालों को व्यापक स्तर पर उठाने का संकल्प भी लिया गया।

Share This Article