कपाली पुलिस ने तीन गाय के साथ बोलेरो बरामद किया, चालक फरार
चांडिल, 17 जुलाई : सरायकेला खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में बीती रात को पुलिस ने तीन गाय लोड एक बोलेरो को जप्त किया है। जबकि, पुलिस बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि वाहन संख्या OR-09-03887 की एक बोलेरो में अवैध रूप से मवेशियों को ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही कपाली पुलिस की टीम ने पुड़ीसिली इलाके में नाकेबंदी की।
पुलिस को देख बोलेरो चालक गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और कपाली की ओर भाग निकला। पुलिस ने भी बोलेरो का पीछा किया। उसी समय अंधेरे का लाभ उठाते हुए हासमी मोहल्ला के पास चालक ने बोलेरो खड़ी कर दी और मौके से फरार हो गया। भगाने के क्रम में बोलेरो का टायर पंचर होकर टायर के चिथड़े उड़ गए थे और वाहन रिंग में ही चल रहा था।
मौके पर पुलिस ने वाहन की जांच की तो उसमें 3 गाय लदी मिलीं। पुलिस ने गायों को अपने कब्जे में लेकर बोलेरो को जब्त कर लिया।
कपाली ओपी पुलिस ने बताया कि फरार चालक की पहचान की जा रही है। पकड़े जाने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी जांच की जा रही है कि मवेशियों को कहां से लाया गया था और कहां ले जाया जा रहा था। पूरे मामले की गहन जांच जारी है।