रथयात्रा को लेकर चांडिल बाजार में प्रशासन ने कराया नाली व सड़क की सफाई
चांडिल, 15 जुलाई : कल शाम को निकलने वाली रथयात्रा को लेकर प्रशासन की ओर से विशेष तौर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को चांडिल बाजार, मठिया रोड तथा बस स्टैंड पर सड़क एवं नालियों की सफाई की गई। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी तालेश्वर रविदास व मुखिया मनोहर सिंह ने सफाई अभियान का स्वयं जायजा भी लिया।
बताया जा रहा है कि यह सफाई अभियान कल तक जारी रहेगा। प्रभु जगन्नाथ जी की रथयात्रा शुभारंभ होने से पहले तक पूरे बाजार की सफाई कर ली जाएगी। वहीं, रथयात्रा से पूर्व नालियों में ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव भी कराया गया। चांडिल पूरे चांडिल बाजार के साथ साथ विभिन्न गलियों एवं मठिया आश्रम मार्ग पर ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव किया गया।
वहीं, रथयात्रा शुभारंभ से लेकर रथयात्रा संपन्न होने तक पूरे मार्ग पर बिजली बाधित रहेगी। सुरक्षा की दृष्टिकोण से यह निर्णय लिया गया है। चांडिल बाजार व स्टेशन पर बिजली बाधित किया जाएगा।
उधर, चांडिल पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। रथयात्रा के दौरान चांडिल बाजार में सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। बस स्टैंड से लेकर चांडिल स्टेशन चौक तक पुलिस बल की तैनाती रहेगी।