रांची समाहरणालय में जनसुविधा को मिली नई ऊंचाई – उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने तीन अतिरिक्त आधुनिक लिफ्टों का शुभारंभ किया
रांची, 10 जुलाई : समाहरणालय रांची लगातार नागरिकों की सुविधाओं को विस्तार दे रहा है। इसी क्रम में ब्लॉक-ए एवं ब्लॉक-बी में कुल अतिरिक्त तीन आधुनिक लिफ्टों का आज शुभारंभ किया गया। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने दोनों भवनों में कुल तीन लिफ्ट (ब्लॉक-A में 02 तथा ब्लॉक-B में 01) का शुभारंभ कर आम नागरिकों, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं समाहरणालय के पदाधिकारियों-कर्मचारियों को समर्पित किया।
जानकारी हो की पूर्व में ब्लॉक-ए एवं ब्लॉक-बी में कुल 5 लिफ्ट शुरू किए जा चुके हैं। अब इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा आज दोनों भवनों में तीन अतिरिक्त आधुनिक लिफ्टों (ब्लॉक-A में 02 तथा ब्लॉक-B में 01) का शुभारंभ किया। अब कुल -08 लिफ्ट समाहरणालय ब्लॉक – ए एवं बी में कार्यरत है।
जानकारी हो की समाहरणालय परिसर में पहले से ही बैठने की व्यवस्था एवं पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अब आधुनिक लिफ्टों के संचालन से विभिन्न तलों पर स्थित कार्यालयों तक पहुंचना और भी आसान हो गया है।
आधुनिक लिफ्ट सुविधा शुरू होने से उन्हें ऊपरी मंजिलों पर स्थित कार्यालयों तक पहुंचने में काफी सुविधा होगी
मंजूनाथ भजन्त्री ने लिफ्टों के शुभारंभ अवसर पर कहा, समाहरणालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में आम नागरिक विभिन्न कार्यों के लिए आते हैं। आधुनिक लिफ्ट सुविधा शुरू होने से उन्हें ऊपरी मंजिलों पर स्थित कार्यालयों तक पहुंचने में काफी सुविधा होगी। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, महिलाओं तथा दूर-दराज से आने वाले लोगों को इससे बहुत राहत मिलेगी।”
लिफ्टों की खासियतें है की ये सभी लिफ्ट अत्याधुनिक तकनीक से लैस हैं। इनमें सेल्फ रेस्क्यू (Self Rescue) प्रणाली लगाई गई है, जो बिजली आपूर्ति बाधित होने पर स्वचालित रूप से सक्रिय हो जाती है और लिफ्ट को निकटतम फ्लोर पर ले जाकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद करती है।
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लिफ्टों के नियमित रख-रखाव, सुरक्षा मानकों और सुचारू संचालन पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि नागरिकों को निर्बाध और सुरक्षित सुविधा मिल सके।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), धनंजय, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी मोनी कुमारी, ITDA रांची मनीषा तिर्की, नजारत उप समाहर्ता डॉ. सुदेश कुमार, स्थापना उप समाहर्ता ज्योति वंदना कुजूर, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी बिवेक कुमार सुमन, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रविशंकर मिश्रा, विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत कार्य प्रमंडल रांची जयकांत कुमार एवं समाहरणालय के विभिन्न विभागों के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
यह नई सुविधा से अब आने वाले लोगों को बेहतर, सुगम और आधुनिक अनुभव प्राप्त होगा
समाहरणालय रांची को और अधिक नागरिक-अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अब आने वाले लोगों को बेहतर, सुगम और आधुनिक अनुभव प्राप्त होगा।