नगर निगम की QRT सक्रिय, जल जमाव की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

नगर निगम की QRT सक्रिय, जल जमाव की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई

रांची, 08 जुलाई : नगर निगम लगातार हो रही बारिश के दौरान शहर में संभावित अल्पकालीन जल जमाव की स्थिति से निपटने के लिए पूर्णतः अलर्ट मोड में कार्य कर रहा है। नगर निगम की क्विक रिस्पांस टीम (QRT) शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखते हुए शिकायत प्राप्त होते ही तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।

मंगलवार को शहर के 12 स्थानों से अल्पकालीन जल जमाव की शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन पर क्विक रिस्पांस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मोटर पंप एवं सफाई मित्रों की सहायता से जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की तथा स्थिति को शीघ्र सामान्य किया।

जिन क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई की गई, उनमें वार्ड 28 का बर्फ फैक्ट्री गली, वार्ड 25 का बिजली ऑफिस के पास, वार्ड 26 का अशोकपुरम रोड, वार्ड 27 का किशोरगंज रोड नंबर-06 एवं इरगुटोली, वार्ड 32 का विजय पथ, वार्ड 33 का राधा नगर, आनंद नगर एवं शांति नगर, वार्ड 34 का पाव टोली एवं विद्यानगर (स्वर्णरेखा नदी के पास), वार्ड 35 का डिपाटोली, वार्ड 36 का अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी एवं लाजपत नगर, वार्ड 03 का मान्या पैलेस एवं मोराबादी लेबर बाजार, वार्ड 20 का कार्ट सराय रोड तथा वार्ड 53 का परमार्थ नगर, तुपुदाना सहित अन्य क्षेत्र शामिल हैं।

नगर निगम द्वारा सभी क्विक रिस्पांस टीमों को 24×7 अलर्ट मोड में रखा गया है। साथ ही जलभराव की संभावना वाले संवेदनशील क्षेत्रों की नालियों की विशेष सफाई एवं सतत निगरानी का कार्य भी लगातार जारी है, ताकि बारिश के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

रांची नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि जल जमाव अथवा जल निकासी से संबंधित किसी भी समस्या की सूचना तत्काल निगम के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 18005701235 पर दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Share This Article