अब बकरीद पर्व पर 28 मई को सार्वजनिक अवकाश
रांची, 25 मई : झारखंड सरकार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) की छुट्टी की तिथि में बदलाव किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पहले बुधवार को 27 मई को एनआई एक्ट के तहत अवकाश घोषित किया गया था। अब चांद दिखने की स्थिति को देखते हुए बकरीद का पर्व गुरुवार 28 मई को मनाया जाएगा।
इसके मद्देनजर 28 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, जबकि 27 मई को राज्य सरकार के सभी कार्यालय सामान्य कार्यदिवस की तरह खुले रहेंगे। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि पूर्व में जारी अवकाश संबंधी अधिसूचना में आवश्यक संशोधन कर दिया गया है। यह आदेश राज्यपाल के आदेश से जारी किया गया।