झारखंड ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक से रुपये मांगने के आरोप में पुलिस ने एक को भेजा जेल
सरायकेला, 25 मई : झारखंड ग्रामीण बैंक कांड्रा शाखा के शाखा प्रबंधक से गलत नाम लेकर फोन कर 50 हजार रुपये मांगने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी सोमवार को सरायकेला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर दी। उन्होंने बताया कि 22 मई को झारखंड ग्रामीण बैंक के मैनेजर से मोबाईल नंबर 7549316946 से 50 हजार रुपया की मांग रवि लोहार, गलत नाम लेकर मांग किया गया तथा बोला गया कि वे सरायकेला जेल में बंद है। फोन पर शाखा प्रबंधक को बताया गया कि उसको जमानत के लिए वकील को 50 हजार रुपया देना है।
इस संबंध में वादी बैंक मैनेजर के ने 24 मई को कांड्रा थाना में मामला दर्ज कराया था। कांड उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने सरायकेला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया। गठित टीम के द्वारा 25 मई को सुबह कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त पूर्वी सिंहभूम जिले के परसुडीह थाना क्षेत्र के गोलपहाड़ी के पास रहने वाले बंटी गुहा उम्र करीब 38 वर्ष को मानवीय एवं तकनीकी सहयोग से मानगो बस स्टैंड के पास, जमशेदपुर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसके द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया। पुलिस ने जांच के दौरान उसके पास से एक मोबाईल बरामद किया गया।
गिरफ्तार बंटी गुहा वर्तमान में सियालदा पार्कस्ट्रीट, वर्धान बाजार, 1/18, थाना भवानीपुर, जिला पश्चिमी कोलकत्ता में रहकर USS नामक कंपनी में कार्यरत है। एसडीपीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ टेल्को थाना में दो, सिदगोड़ा थाना, सितारामडेरा थाना और कदमा थाना में एक-एक मामला दर्ज है। छापामारी दल में कांड्रा थाना प्रभारी पुअनि विनोद कुमार मुर्मू, पुअनि रामदयाल उरांव, पुअनि कमलेश कुमार सिंह, पुअनि रामाशीष शुक्ला आदि शामिल थे।