चांडिल में भक्तिभाव के साथ हुई मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना, उमड़ी महिला श्रद्धालुओं की भीड़

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

चांडिल, 25 अक्टूबर : चांडिल के आदर्श कॉलोनी स्थित बनिया पाड़ा में श्री श्री लक्ष्मी पूजा समिति की ओर से श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने पूजा पंडाल पहुंचकर धन-धान्य और सुख-समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी के समक्ष माथा टेका तथा परिवार की सुख-शांति और खुशहाली की कामना की।

पूजा को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। महिला श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां लक्ष्मी की आराधना की। पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। स्थानीय महिलाओं ने पूरे विधि-विधान के साथ माता की पूजा कर घर-परिवार में सुख, समृद्धि और शांति बनाए रखने की प्रार्थना की।

श्री श्री लक्ष्मी पूजा समिति की ओर से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में स्थानीय श्रद्धालुओं की भागीदारी रही। पूजा के माध्यम से क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता का माहौल देखने को मिला। मां लक्ष्मी की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

स्थानीय स्तर पर आयोजित इस पूजा ने आदर्श कॉलोनी-बनिया पाड़ा के माहौल को भक्तिमय बना दिया।

Share This Article