तिरुलडीह में अवैध बालू के खिलाफ छापेमारी, 200 CFT बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

कुकडू, 14 अक्टूबर : सरायकेला-खरसावां जिले के तिरुलडीह थाना क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगभग 200 सीएफटी अवैध बालू लदा हुआ था।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह तिरुलडीह थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अवैध बालू उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान सपादा से बालू लदे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया। पुलिस ने जब्त वाहनों एवं बालू को तिरुलडीह थाना परिसर में सुरक्षित रखा है।

तिरुलडीह पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है। अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share This Article